Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Police: जमशेदपुर सिटी एसपी ने पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवानों से किया संवाद, गश्त बढ़ाये, अड्डाबाजी और अपराधियों पर रखने का निर्देश
    Crime

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर सिटी एसपी ने पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवानों से किया संवाद, गश्त बढ़ाये, अड्डाबाजी और अपराधियों पर रखने का निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सीसीआर परिसर में पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवानों से संवाद कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने जवानों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में गश्त को ज्यादा से ज्यादा बढ़ायें. क्षेत्र में होने वाली अड्डाबाजी , नशे के कारोबार और अपराधियों पर नजर रखें. अगर कोई सूचना मिले तो उसे फौरन सूचना देकर उसका फॉलोअप करें. पिकनिक के समय में चौकन्ना होकर ड्यूटी करें.

    उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान फोर्स को अलग अलग कार्यों में लगाया गया था. लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो गया है. ऐसे में पुलिस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है. गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है.

    सिटी एसपी ने शक्ति स्क्वाड के जवानों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती करें. उन्होंने यह भी कहा कि शक्ति स्क्वाड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति को मजबूती देना है, जहां महिलाओं के प्रति अपराध की संभावना अधिक रहती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाई गई रणनीति

    इस संवाद के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई नई रणनीतियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल की गश्ती का समय और दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बनी रहे। उन्होंने सभी जवानों से यह भी कहा कि वे अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    instructed to increase patrolling Jamshedpur Police: Jamshedpur City SP interacted with the jawans of PCR vehicle and Tiger Mobile keep a check on loitering and criminals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group