Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : पुलिस ने करन सिंह को खुन्नस में भेजा गया जेल, यह लोकतंत्र की हत्या : सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur : पुलिस ने करन सिंह को खुन्नस में भेजा गया जेल, यह लोकतंत्र की हत्या : सरयू राय

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने घाटशिला जिला परिषद सदस्य करन सिंह की गिरफ्तारी पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे जबरन जेल भेजने और लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला पुलिस की खुन्नस और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का परिणाम है. विधायक सरयू राय ने जारी बयान में बताया कि करन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने स्वयं गुरुवार की सुबह उनसे मुलाकात की थी. उसने स्पष्ट कहा कि करन सिंह उनके परिचित हैं और एक गलतफहमी के कारण शिकायत हुई थी. अब वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहता है.

    राय के अनुसार जब शिकायतकर्ता शिकायत वापस लेने के लिए घाटशिला थाना पहुँचा, तो वहां के थानेदार ने एक सिपाही लगाकर उसे थाना परिसर से बाहर भिजवा दिया और उसका मोबाइल फोन भी बंद करवा दिया. इसके बाद से शिकायतकर्ता के परिवारजन लगातार श्री राय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक से अधिक बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण एसपी से बातचीत की. उन्हें सूचित किया कि शिकायतकर्ता खुद समझौता करना चाहता है, फिर भी करन सिंह को जेल भेज दिया गया. यह पुलिस मैनुअल के खिलाफ है. उन्होंने कहा, “पुलिस का काम समाधान करना है, विवाद को बढ़ाना नहीं.”

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    राय ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब शीर्ष अधिकारियों से लेकर थाना स्तर तक पुलिस प्रशासन ऐसा व्यवहार करेगा, तो आगे क्या होगा? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम जनता की सहनशीलता का सीमा पार किया गया, तो बड़ा जनाक्रोश खड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से जनप्रतिनिधि भी डरने लगेंगे और जनता की समस्याओं को प्रशासन के पास ले जाने से हिचकिचाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Police sent Karan Singh to jail out of spite this is murder of democracy: Saryu Rai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group