Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Police ने दो बड़ी वारदात रोकी, कदमा से दो, जुगसलाई से एक अपराधी को धर दबोचा, हथियार भी पकड़े
    Breaking News

    Jamshedpur Police ने दो बड़ी वारदात रोकी, कदमा से दो, जुगसलाई से एक अपराधी को धर दबोचा, हथियार भी पकड़े

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. तीनों कदमा और जुगसलाई थाना क्षेत्र से पकड़े गये है. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कदमा थाना क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इनके द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी.रामजन्म नगर स्थित छठ घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर बदमाशों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि कदमा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार बदमाशों की दहशत थी. गिरफ्तार दोनों बदमाशों में कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर, काली मंदिर रोड के पास का रहने वाला गणेश महतो और सरायकेला के सिहनी गांव का करण तंतुबाई शामिल है.करण तंतुबाई कदमा के रामजन्म नगर रोड नंबर 1 में अपने नाना बुद्धेश्वर तंतुबाई के घर में रह रहा था. पुलिस ने करण के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है. सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि इनके द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी.उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में ये जेल भी जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि गणेश महतो डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    वहीं, जुगसलाई थाना क्षेत्र के आरपी पटेल स्कूल के पास से जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक का नाम पिंटू सिंह है. वह जुगसलाई छपरहिया मुहल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also seized weapons. arrested two criminals from Kadma Jamshedpur Police stopped two major incidents one from Jugsalai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group