


Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई ने साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया. बताया गया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदुओं को घरों से निकालकर पीटा जा रहा है. उनकी दुकानों में लूटपाट की जा रही है. इन हमलों के कारण हिंदू डर के साये में रह रहे हैं. केंद्र से उचित कदम उठाने की मांग की. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, रमेश प्रसाद, संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, केके देशमुख आदि मौजूद थे.



