Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: सम्मान समारोह में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सम्मानित, समिति के प्रति जताया आभार

जमशेदपुर। श्री श्री गणेश पूजा समिति, गम्हरिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर परिषद की ओर से समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

परिषद ने कहा कि समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले लोगों और संगठनों को सम्मानित करना प्रेरणादायी पहल है। इस तरह के आयोजन सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परिषद की ओर से कहा गया कि श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा आत्मीयता और सम्मान के साथ आयोजित समारोह सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। समिति की ओर से मिला स्नेह, सम्मान और सहयोग पूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पूर्व सैनिकों की सेवा भावना को किया रेखांकित

परिषद ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल में देश की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक समाजसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनके प्रयासों को सम्मानित किया जाना उनका उत्साह बढ़ाता है।

इस अवसर पर कौशल जी एवं श्री श्री गणेश पूजा समिति, गम्हरिया के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

परिषद ने श्री श्री गणेश पूजा समिति, गम्हरिया के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान श्री गणेश से कामना की गई कि समिति आगे भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहे तथा समाज में एकता, सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करे।

ये सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड की ओर से सिद्धनाथ सिंह, युद्धवीर मानिक वर्धा, हवलदार जसवीर सिंह, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, गौतम लाल, संजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, राम भजन राम, निर्मल कुमार, रमेश प्रसाद, नजीत झा एवं शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version