Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. जुगसलाई के बाटा चौक में जेम्स हाउस से लाखों के कीमती रत्न गायब, चोर ने फिल्मी अंदाज में.वारदात को दिया अंजाम, पूरी घटना CCTV में कैद

Jamshedpur. जुगसलाई के बाटा चौक में शनिवार दोपहर जेम्स हाउस नामक आभूषण–रत्न दुकान से लाखों के कीमती रत्न गायब हो गये. चोर दुकान में ऐसे दाखिल हुआ, जैसे किसी खरीदार की तरह सामान देखने आया हो, लेकिन मौका मिलते ही उसने शोकेस खोलकर पोखराज, नीलम, मोती समेत अन्य कीमती पत्थर झपट लिए और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया.

चोरी गए रत्नों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

Exit mobile version