Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: आज जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, करीब 4 घंटे रहेंगी, सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात
    Breaking News

    Jamshedpur: आज जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, करीब 4 घंटे रहेंगी, सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक और अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति 26 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगी। अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी और इसके बाद टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगी।

    पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। करीब 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि खुफिया विभाग की विशेष टीम भी लगातार निगरानी में जुटी हुई है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    नागपुर से रांची, फिर हेलीकॉप्टर से सोनारी पहुंचेंगी राष्ट्रपति
    राष्ट्रपति 26 फरवरी को नागपुर से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान द्वारा रांची पहुंचेंगी। वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग 45 मिनट में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर आगमन होगा। शहर के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे पुनः रांची लौटेंगी और वहां से राजस्थान के लिए रवाना होंगी।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल
    राष्ट्रपति के आगमन से पहले बुधवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल जमशेदपुर हवाई अड्डे से शुरू होकर कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल, फिर मेडिकल कॉलेज और वहां से वापस हवाई अड्डे तक पूरे रूट पर की गई। मॉक ड्रिल के दौरान वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल, आपात स्थिति से निपटने और सुरक्षा घेरे की प्रभावशीलता की जांच की गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रहेगी। जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: आज जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu करीब 4 घंटे रहेंगी सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group