
Jamshedpur. अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में रविवार को जमशेदपुर, रांची में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। जमशेदपुर में रविवार की रात हुसैनी मिशन के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को वैश्विक गुंडागर्दी करार दिया.
वहीं,ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की झारखंड इकाई द्वारा चर्च रोड के पास एक मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जो कर्बला चौक पर समाप्त हुआ। लोगों ने खामेनेई की तस्वीरें ले रखी थीं और उनकी हत्या के खिलाफ नारे लगाए। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड इकाई के अध्यक्ष मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने कहा, खामेनेई की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। अमेरिका और इजराइल को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और अमेरिका एवं इजराइल से युद्ध को तुरंत रोकने के लिए कहेंगे। इसी बीच, वामपंथी दलों और सामाजिक अधिकार संगठनों ने भी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।
