Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Proud : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं, हुआ भव्य स्वागत, संगीत पर बोलीं, पुराने दिनों को किया याद

Jamshedpur : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव बुधवार देर शाम अपने गृह नगर जमशेदपुर पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता रात-दिन की मेहनत और निरंतर होमवर्क का नतीजा है. उन्होंने कहा कि शाहरूख खान के साथ उनके और भी प्रोजेक्ट्स हैं और वह यशराज फिल्म्स के साथ गानों पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन कुछ बेहद रोमांचक ट्रैकक आने वाले हैं. उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि आर्यन का नजरिया बिल्कुल नया है, उनके साथ काम करना ताजगी भरा रहा है, क्योंकि वह नयी ऊर्जा और विचार लेकर आते हैं. शिल्पा ने अपने गायन करियर में विविधता के महत्व को समझाया. कहा- आप हर दिन एक जैसा खाना नहीं खा सकते. इसी तरह आप एक ही तरह का गाना बार-बार नहीं गा सकते. विविधता संगीत को जीवंत रखती है और मेरी रुचि बनाये रखती है. खुदा जाने मुझे लगा कि यह बहुत मुश्किल है. लेकिन विशाल-शेखर और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को मुझ पर भरोसा था. शिल्पा ने लोयोला स्कूल के अपने दिनों को याद किया, जहां उन्हें पहली बार संगीत को गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था.

फिल्म जवान के गाने ‘चलेया’ के लिए मिला है नेशनल अवार्ड
शिल्पा राव को फिल्म जवान के गाने ‘चलेया’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का सम्मान मिला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिल्पा राव ने कहा कि उन्होंने हमेशा दिग्गज गायकों की रिकॉर्डिंग सुनकर सीखा और अब भी सीखने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें चलेया गाना मिला, तो शुरुआत में यह कठिन लगा, मगर लगातार अभ्यास और मेहनत ने इसे आसान बना दिया.

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
अवार्ड मिलने के बाद वह रांची पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके साथ गुनगुनाया भी. शिल्पा राव का बचपन जमशेदपुर में बीता है. वह टेल्को की रहने वाली हैं। उनके पिता टाटा मोटर्स में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी स्कूलिंग लोयोला स्कूल से पूरी की थी.

Exit mobile version