Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Proud : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं, हुआ भव्य स्वागत, संगीत पर बोलीं, पुराने दिनों को किया याद
    Breaking News

    Jamshedpur Proud : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं, हुआ भव्य स्वागत, संगीत पर बोलीं, पुराने दिनों को किया याद

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव बुधवार देर शाम अपने गृह नगर जमशेदपुर पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता रात-दिन की मेहनत और निरंतर होमवर्क का नतीजा है. उन्होंने कहा कि शाहरूख खान के साथ उनके और भी प्रोजेक्ट्स हैं और वह यशराज फिल्म्स के साथ गानों पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन कुछ बेहद रोमांचक ट्रैकक आने वाले हैं. उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में बताया.

    उन्होंने कहा कि आर्यन का नजरिया बिल्कुल नया है, उनके साथ काम करना ताजगी भरा रहा है, क्योंकि वह नयी ऊर्जा और विचार लेकर आते हैं. शिल्पा ने अपने गायन करियर में विविधता के महत्व को समझाया. कहा- आप हर दिन एक जैसा खाना नहीं खा सकते. इसी तरह आप एक ही तरह का गाना बार-बार नहीं गा सकते. विविधता संगीत को जीवंत रखती है और मेरी रुचि बनाये रखती है. खुदा जाने मुझे लगा कि यह बहुत मुश्किल है. लेकिन विशाल-शेखर और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को मुझ पर भरोसा था. शिल्पा ने लोयोला स्कूल के अपने दिनों को याद किया, जहां उन्हें पहली बार संगीत को गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था.

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    फिल्म जवान के गाने ‘चलेया’ के लिए मिला है नेशनल अवार्ड
    शिल्पा राव को फिल्म जवान के गाने ‘चलेया’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का सम्मान मिला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिल्पा राव ने कहा कि उन्होंने हमेशा दिग्गज गायकों की रिकॉर्डिंग सुनकर सीखा और अब भी सीखने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें चलेया गाना मिला, तो शुरुआत में यह कठिन लगा, मगर लगातार अभ्यास और मेहनत ने इसे आसान बना दिया.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
    अवार्ड मिलने के बाद वह रांची पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके साथ गुनगुनाया भी. शिल्पा राव का बचपन जमशेदपुर में बीता है. वह टेल्को की रहने वाली हैं। उनके पिता टाटा मोटर्स में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी स्कूलिंग लोयोला स्कूल से पूरी की थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Proud : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं Jamshedpur Proud: Famous Bollywood playback singer and National Award winner Shilpa Rao reached Jamshedpur received a grand welcome remembered the old days spoke on music पुराने दिनों को किया याद संगीत पर बोलीं हुआ भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026
    Recent Post

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group