Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur/Raghuvar Return to Politics? ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा, जमशेदपुर की राजनीति में लौटने के कयास!
    Headlines

    Jamshedpur/Raghuvar Return to Politics? ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा, जमशेदपुर की राजनीति में लौटने के कयास!

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर से चल रही है. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को झारखंड चुनाव का सह प्रभारी बनाया है, वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया गया है. दोनों अपने अपने स्तर से भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत का मैदान करने का प्रयास कर रहे हैं.

    असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की. रघुवर दास ने उनका स्वागत भी किया. रघुवर दास ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर उन तस्वीरों को साझा किया.

    तस्वीरों में राज्यपाल के साथ झारखंड के चुनाव प्रभारी की अचानक मुलाकात ने झारखंड खासकर जमशेदपुर की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है. राज्यपाल रघुवर दास ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    राज्यपाल रघुवर दास ने मुख्यमंत्री श्री सरमा को ओडिशा राजभवन की कॉफी टेबल बुक ब्रेकिंग द बैरियर रीचिंग आउट टू पीपुल भेंट की. इस दौरान उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी भी मौजूद थे.

    सूत्रों के अनुसार रघुवर दास से हिमंता विश्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की है. मालूम हो कि झारखंड की राजनीति में रघुवर दास महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं.यह अलग बात है कि फिलहाल वे ओडिशा के राज्यपाल हैं. लेकिन उनकी अहमियत झारखंड की राजनीति में बरकरार है.

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    रघुवर दास से असम के मुख्यमंत्री ने क्या चर्चा की?

    रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. 2014 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2019 में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा. उन्हें हराने वाले सरयू राय का भाजपा ने टिकट काट दिया था. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सरयू राय ने रघुवर दास को हरा दिया.

    रघुवर दास कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में उनका एक प्रभाव माना जाता है. पार्टी के सूत्र बताते हैं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा पूर्वी जमशेदपुर सीट के अलावा अन्य सीटों पर उनसे चर्चा की होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    giverner ordisha Jamshedpur Jharkhand Jharkhand ki rajnit me loutenge raghuwar das raghuwar das se mile hemant biswa sharma
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: गुड़ाबांदा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 341 आवेदनों में 289 को मिला लर्नर लाइसेंस

    August 6, 2026

    Dhanbad NEWS: श्रावणी मेला यात्रियों के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, चंद्रपुरा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प बूथ शुरू

    August 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL सीनियर जीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास कार्यों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    August 6, 2026

    Jamshedpur News: ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़

    August 6, 2026

    Jamshedpur News :विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

    August 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group