
Jamshedpur. जमशेदपुर में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में आयोजित केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक में शहर के 175 अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तय हुआ कि आगामी 28 मार्च को पूरा शहर आस्था और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आएगा।
समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर की रामनवमी अपने अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। इस गौरव को बनाए रखने के लिए इस बार की शोभायात्रा पूरी तरह मर्यादित और नशामुक्त होगी। संरक्षक नीरज सिंह ने हुए कहा कि ध्वज की पवित्रता को बनाए रखने के लिए केवल सात्विक और अनुशासित श्रद्धालु ही ध्वज की रस्सी थामेंगे।
महासचिव भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि केंद्रीय समिति के पदाधिकारी अब सीधे अखाड़ों का दौरा करेंगे ताकि सफाई, जलापूर्ति और सुरक्षा जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। बैठक के दौरान नारायण गोस्वामी अखाड़ा समिति के दिवंगत संचालक अशोक गौड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। बैठक में भीष्म सिंह, शंकर रेड्डी सहित सैकड़ों अखाड़ा संचालक उपस्थित रहे,
