Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur ‘Rash Driving’: सीतारामडेरा में बाइक स्टंटबाज ने स्कूल जा रही चार छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर, सभी एमजीएम में करायी गयीं भर्ती
    Breaking News

    Jamshedpur ‘Rash Driving’: सीतारामडेरा में बाइक स्टंटबाज ने स्कूल जा रही चार छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर, सभी एमजीएम में करायी गयीं भर्ती

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पुलिस की लगातार जांच के बावजूद शहर में रैश ड्राइविंग का मामला नहीं थम रहा है. बुधवार सुबह सीतारामडेरा थाना मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह एक स्कूली छात्र ने बाइक से स्टंट करने के दौरान स्कूल जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चारों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायल छात्राएं सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय में पढ़ती हैं. घायलों में ग्वाला बस्ती निवासी और कक्षा 8वीं की छात्रा प्रिया कुमारी व 11वीं की छात्रा अष्टमी कुमारी, बिरसानगर जोन नंबर 8 की रहने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा शालू कुमारी और बाबूडीह ग्वाला बस्ती की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा रश्मि कुमारी शामिल है. रश्मि कुमारी का एक हाथ और पैर टूट गया है, जबकि अन्य छात्राओं को सिर, हाथ, पैर के अन्य हिस्सों में चोट आई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदिवासी उच्च विद्यालय के ही कक्षा 9 का एक छात्र अपने एक साथी (बस्ती के युवक) के साथ सड़क पर रैश ड्राइविंग कर रहा था.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदिवासी उच्च विद्यालय के कक्षा-9 के एक छात्र ने अपने एक स्थानीय साथी के साथ सड़क पर रैश ड्राइविंग का रहा था. इसी क्रम में उसने स्कूल जा रही छात्राओं को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं सड़क पर गिर गईं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    घटना के बाद मौके से एक आरोपी युवक फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद घायल छात्राओं के परिजन और विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक एमजीएम अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हाल-चाल जाना. इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा की गंभीरता को एक बार फिर सामने लाया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all admitted to MGM condition of all four critical Jamshedpur 'Rash Driving': Bike stuntman hits four school going girls in Sitaramdera
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group