Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरू किया ‘नेत्र ज्योति अभियान 2026-27’, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरू किया ‘नेत्र ज्योति अभियान 2026-27’, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 11 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में जाने माने समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. द्रोपदी देवी की स्मृति में 817वें नेत्र शिविर का शुभारंभ उनके पुत्र एवं पौत्र अरुण भालोटिया, विनीत भालोटिया, प्रतीक भालोटिया ने वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पेशेन्ट वार्ड का फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 68 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें 46 नेत्र रोगी मोतियाबिन्द से प्रभावित पाये गये, इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। जांच सत्र में उपस्थित नेत्र रोगी एवं उनके परिजनों को भोलोटिया परिवार की ओर से भोजन के पैकेट प्रदान किये गये। नेत्र शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी कार्यकर्ता आशुतोष पारीक, विशाल कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, राधेश्याम कुमार, सामाजिक सेवा में इन्टर्न देव सिंहा, सबिहा मेहर, मानवी सेठ ने नेत्र रोगियों को अपनी सेवा प्रदान की।

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BP Singh Eye Surgeon Cataract Patients Cataract Surgery east singhbhum news Eye Camp Jamshedpur Eye Care Campaign Eye Checkup Camp Free Eye Camp Health Camp Jharkhand Jamshedpur news Netra Jyoti Abhiyan 2026-27 Ram Manohar Lohia Netralaya Red Cross Jamshedpur red cross society Social service Jamshedpur आंखों की जांच जमशेदपुर न्यूज झारखंड समाचार डॉ बी पी सिंह निःशुल्क नेत्र शिविर नेत्र चिकित्सा नेत्र जांच शिविर नेत्र ज्योति अभियान पूर्वी सिंहभूम समाचार मोतियाबिंद ऑपरेशन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय रेड क्रॉस जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी सामाजिक सेवा स्वास्थ्य शिविर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीडी बार हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान

    July 11, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीडी बार हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान

    July 11, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गम्हरिया में नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, निवासी कल्याण संघ के साथ जागरूकता बैठक

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन की हाई लेवल बैठक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

    July 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group