जमशेदपुर, 11 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में जाने माने समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. द्रोपदी देवी की स्मृति में 817वें नेत्र शिविर का शुभारंभ उनके पुत्र एवं पौत्र अरुण भालोटिया, विनीत भालोटिया, प्रतीक भालोटिया ने वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पेशेन्ट वार्ड का फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 68 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें 46 नेत्र रोगी मोतियाबिन्द से प्रभावित पाये गये, इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। जांच सत्र में उपस्थित नेत्र रोगी एवं उनके परिजनों को भोलोटिया परिवार की ओर से भोजन के पैकेट प्रदान किये गये। नेत्र शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी कार्यकर्ता आशुतोष पारीक, विशाल कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, राधेश्याम कुमार, सामाजिक सेवा में इन्टर्न देव सिंहा, सबिहा मेहर, मानवी सेठ ने नेत्र रोगियों को अपनी सेवा प्रदान की।