Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने विधायक सरयू राय से की मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने विधायक सरयू राय से की मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को संगठन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालयों में चल रहे विलंबित सत्र की समस्या को लेकर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा और इस मुद्दे को आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से शैक्षणिक सत्र 2022-26 और 2023-27 के छात्र-छात्राओं को भारी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

    समय पर परीक्षा न होने और परिणामों में अत्यधिक देरी के कारण हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इसके चलते छात्र न तो अगली कक्षाओं में समय पर नामांकन ले पा रहे हैं और न ही प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के योग्य बच रहे हैं। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस शैक्षणिक कुप्रबंधन के कारण छात्रों पर मानसिक और आर्थिक दबाव निरंतर बढ़ रहा है।विधायक सरयू राय ने छात्रों की व्यथा को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे छात्रहित में इस विषय पर सकारात्मक पहल करेंगे।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    उन्होंने संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार से इस संबंध में जवाबदेही तय करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजन यादव और आमिर खान सहित कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    All India Students Federation demanded from MLA Saryu Rai to raise the issue in the assembly session. Jamshedpur: Regarding the serious issue related to the future of students Jamshedpur: छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने विधायक सरयू राय से की मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group