Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में बस्तीवासियों का फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने टिनप्लेट-गोलमुरी मुख्य सड़क को किया जाम
Breaking News

Jamshedpur: फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में बस्तीवासियों का फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने टिनप्लेट-गोलमुरी मुख्य सड़क को किया जाम

News DeskBy News DeskFebruary 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट-गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सहित कई अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group