Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत, कई बच्चे जख्मी, मची चीख पुकार
    Breaking News

    Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत, कई बच्चे जख्मी, मची चीख पुकार

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला देखने गए करीब 40 लोग घर लौटते समय गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची विनता मुंडा की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे और उनके परिजन घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, सभी लोग 407 गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे.

    निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के पास किसी कारणवश वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया. इससे वैन असंतुलित हो गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता मौके पर पहुंचे और एमजीएम पुलिस को घटना की जानकारी दी.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    उन्होंने अपने वाहन एवं पुलिस वाहन की सहायता से सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने विनता मुंडा को मृत घोषित कर दिया. पिंटू दत्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की संख्या कम थी, जिससे इलाज में देरी हो रही थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी को सूचना दी. उनकी पहल पर उपायुक्त के निर्देश से तुरंत अतिरिक्त चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्था को तेज किया गया. फिलहाल कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and there was outcry. Jamshedpur Road Accident: A six-year-old girl died in a road accident near Bhilai Pahadi on NH-33 Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत several children were injured कई बच्चे जख्मी मची चीख-पुकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group