


Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के हिल
व्यू स्कूल के समीप मंगलवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां कार और टेम्पो के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और टेम्पो विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी अचानक दोनों की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं.
हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. सभी घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से टेम्पो से बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.



