


Jamshedpur.पोटका के पास रसूनचोपा चेकनाका में सुबह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही एक कार को चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका गया. इस दौरान कार में सवार व्यक्ति के पास से 4.49 लाख रूपये नगद पाए गए. इसके बाद मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पैसे की गिनती कर सील कर आगे की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. इससे पहले भी चेकिंग के दौरान 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं.
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चेक पोस्ट पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बरामद राशि को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गिना गया, जब्ती सूची तैयार की गई और रुपये को डिब्बे में बंद कर सील किया गया. अब तक आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जांच अभियान के दौरान 27 लाख 17 हजार 400 रुपए बरामद किए जा चुके हैं.



