Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त हुए नियम, वर्दी अनिवार्य, चौक से 50 मीटर दूर उतारनी होगी सवारी

Jamshedpur. जमशेदपुर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए यातायात नियमों को सख्त कर दिया गया है। नए नियमों के पालन को लेकर सोमवार को साकची स्थित यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में यातायात पुलिस उपाधीक्षक और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। बैठक में चालकों को नए नियमों की जानकारी देते हुए उनका अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया।

मंगलवार से शहर में सभी ऑटो चालकों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर ऑटो रोककर सवारी उतारने पर भी रोक लगा दी गई है। अब ऑटो चालकों को चौक-चौराहों से करीब 50 मीटर की दूरी पर यात्रियों को उतारना होगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version