Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Sadar Hospital: 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल और उत्तर भारत का पहला हाई-टेक सिकल सेल लैब अब जमशेदपुर में, आज होगा उद्घाटन

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर में आज इतिहास रचने जा रहा है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को यहां ओपीडी में मरीजों को एक चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री सदर अस्पताल परिसर में 6 करोड़ 38 लाख 90 हजार की कुल लागत से बने 100 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल (प्री फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल) और उत्तर भारत के पहले हाई-टेक सिकल सेल लैब का उद्घाटन भी करेंगे.

नये अस्‍पताल में ये होंगी सुविधाएं
जमशेदपुर के सदर अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल में मरीजों के लिये हाईटेक वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, मिनी ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, 24 घंटे फार्मेसी और इमरजेंसी सेवाएं, 24×7 एयर कंडीशन सिस्टम, मरीजों के परिजनों के बैठने और रुकने की सुविधा, डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अलग विश्राम कक्ष, अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिय पीएसए प्लांट, दो डीप बोरिंग और दो 30-30 हजार लीटर की टंकियां, मरीजों और स्टाफ के लिए अलग-अलग शौचालय आदि की सुविधाओं के साथ ही अस्पताल संचालन के लिए 4 चिकित्सक, 35 नर्सें, 10 सपोर्ट स्टाफ, 10 सफाई कर्मी और 1 कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्त की गई है.

Exit mobile version