Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:अपने ट्रिक एवं पुराने साथियों के मदद से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सांसद विद्युत का झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के टिकट वितरण में चला इलेक्ट्रिक तो झामुमो को बहरागोड़ा,पोटका और जुगसलाई में ढूंढना होगा प्रत्याशी ?
    Breaking News

    Jamshedpur:अपने ट्रिक एवं पुराने साथियों के मदद से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सांसद विद्युत का झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के टिकट वितरण में चला इलेक्ट्रिक तो झामुमो को बहरागोड़ा,पोटका और जुगसलाई में ढूंढना होगा प्रत्याशी ?

    News DeskBy News DeskJune 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     

    बीते दिनों लोकसभा चुनाव में आए परिणाम का असर झारखंड में अक्टूबर-नवंबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ता दिख रहा हैl

    जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो वर्ष 2024 के  लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को 259894 मतों से पराजित कर हैट्रिक लगाने में सफल रहे l

    इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो,जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी छह विधानसभा में अपने प्रतिद्वंदी समीर कुमार मोहंती से आगे रहेl

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    ज्ञात हो कि कुल 6 विधानसभा वाले जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में से चार विधानसभा (बहरागोड़ा, घाटशिला, जुगसलाई एवं पोटका)पर झामुमो का कब्जा था,वही जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र पर निर्दलीय विधायक का कब्जा है l

    इसे यूं समझें कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर अंतर्गत पड़ने वाले कुल 6 विधानसभा में से भाजपा किसी भी विधानसभा चुनाव में जीत नहीं दर्ज करा पाई थीl

    सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशी चयन के मामले में झामुमो आलाकमान की चूक का लाभ विद्युत वरण महतो को मिला!जो समीक्षा का विषय हैl

    राजनीतिक विश्लेषज्ञ यहां तक कहते हैं कि झामुमो पृष्ठभूमि वाले विद्युत वरण महतो की जीत में पुराने साथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैl
    जानकारों का मानना है कि झामुमो के जिला कमेटी एवं विधायकगण किसी बाहरी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट न देने का हठ बना बैठे थे,जिसे झामुमो आलाकमान ने भी तवज्जो दियाl जिसका परिणाम यह रहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती अपने विधानसभा में भी पीछे रह गएl
    ज्ञात हो कि सांसद विद्युत वरण महतो ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह लोकसभा चुनाव प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को बहरागोड़ा विधानसभा में 29825 मतों से पीछे रखाl वहीं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 795 वोटो से बढ़त लेने में सफल रही l पोटका के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक संजीव सरदार भी झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को लीड दिलाने में नाकामयाब रहेl पोटका विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 52047 मतों से आगे रहे l जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक मंगल कालिंदी भी झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को बढ़त दिला पाने में असफल रहे l जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 56759 मतों का लीड प्राप्त हुआ l
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 104770 मतों से आगे रहे , वहीं जमशेदपुर पश्चिम जहां झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री विधायक हैं वहां भी भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 55698 मतों से आगे रहे l

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव परिणाम में झामुमो का किला जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में ध्वस्त होता देख झामुमो के कई विधायक भाजपा के सांसद विधुत के संपर्क में हैl
    कयास लगाया जा रहा है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में सांसद विद्युत वरण महतो का इलेक्ट्रिक चला तो अंत समय में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को नए प्रत्याशी तलाशने पड़ेंगे!

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp Jamshedpur jmm mla Mp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group