Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, करनडीह जाहेरथान और एनआइटी कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा एलीट स्पेशल फोर्सेज ने संभाला, ट्रैफिक में भी बड़ा बदलाव
    Breaking News

    Jamshedpur: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, करनडीह जाहेरथान और एनआइटी कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा एलीट स्पेशल फोर्सेज ने संभाला, ट्रैफिक में भी बड़ा बदलाव

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर के दौरे को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले को सुरक्षा के लिहाज से एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है. करनडीह जाहेरथान और एनआइटी आदित्यपुर कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा एलीट स्पेशल फोर्सेज ने अपने हाथों में ले लिया है. शुक्रवार से ही इन स्थलों पर बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

    जमीन से आसमान तक निगरानी
    प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मल्टी-लेयर्ड (बहुस्तरीय) बनाया है. जमीन पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी रखी जाएगी. खुफिया एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने एनआइटी कैंपस और आगमन-प्रस्थान मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा प्रोटोकाल का जायजा लिया है. रूट लाइन में आने वाले सभी बिजली के खंभों, लटकते तारों और निर्माण मलबे को हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है.

    मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. जिले के डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त आदेश के अनुसार 29 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑटो रिक्शा, बस सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा.

    इस दौरान मानगो से सरायकेला, पोटका और चाईबासा जाने वाले लोगों को मरीन ड्राइव मार्ग का उपयोग करना होगा, जबकि पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड जाने वालों को सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मरीन ड्राइव होते हुए जाना होगा। कदमा, बिष्टूपुर, मानगो और साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइन्स गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़ और स्टार टॉकीज मार्ग से संचालित होंगे.

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    आपात स्थिति में सुन्दरनगर और करनडीह से साकची जाने के लिए एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक और जुगसलाई फाटक होते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है. वहीं मानगो और साकची से घाटशिला व मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना मार्ग का प्रयोग करेंगे। आवश्यक सेवाओं का संचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and NIT campus security; major traffic changes also in place. Jaherthan Jamshedpur: Security tightened for the President's visit; elite special forces take charge of Karandih Jamshedpur: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त करनडीह जाहेरथान और एनआइटी कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा एलीट स्पेशल फोर्सेज ने संभाला ट्रैफिक में भी बड़ा बदलाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group