Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त, कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके में चलाया जा रहा व्यापक जांच अभियान
    Breaking News

    Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त, कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके में चलाया जा रहा व्यापक जांच अभियान

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के करनडीह में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर परसुडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.

    इसी कड़ी में सोमवार देर रात पुलिस की एक विशेष टीम ने कीताडीह और आसपास के इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया. विशेष टीम ने कीताडीह स्थित एक धार्मिक शैक्षणिक संस्थान का भी दौरा किया. यहां मौजूद युवकों से पूछताछ की गई तथा उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली गई. टीम ने संस्थान के संचालन, वहां आने-जाने वाले लोगों और हाल के दिनों में हुई गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी जुटाई.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सूत्रों का कहना है कि पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी सादे वर्दी में थे, जिससे स्थानीय लोगों को पहले इसकी भनक नहीं लगी. सुरक्षा के मद्देनजर टीम ने आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आवश्यक बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमित सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है और आम लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Security will be tight for President Draupadi Murmu's arrival in Jamshedpur Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त with a massive investigation underway in the area surrounding the venue. कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके में चलाया जा रहा व्यापक जांच अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group