Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच का सातवां सामूहिक उपनयन संस्कार 13-14 अप्रैल को, अग्रिम रजिस्ट्रेशन करायें

जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की जमशेदपुर शाखा इस बार सामूहिक उपनयन संस्कार 13 और 14 अप्रैल को अमल संघ मैदान, सिदगोड़ा में आयोजित करेगी. मंच के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां हो रही है. सफल आयोजन के लिए बनी 35 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्य करेगी.

उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को लोगों को जागरूक करने को कहा. का यह सातवां आयोजन होगा. सामूहिक उपनयन संस्कार का संचालन हुलासगंज, बिहार के सुप्रसिद्ध आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा और उनकी पांच सदस्यीय आचार्य मंडली के द्वारा किया जाएगा. इममें अग्रिम निंबधन की प्रक्रिया चल रही है.

प्रत्येक बरुआ को मात्र ₹5100 का शुल्क समिति को जमा करना होगा, जिसके बाद उपनयन से जुड़ा संपूर्ण खर्च समिति वहन करेगी. इसमें बरुआ के वस्त्र, पूजन सामग्री, परिवार के ठहरने, नाश्ते और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था शामिल होगी.कार्यक्रम का विस्तृत समय-

13 अप्रैल के कार्यक्रम 

14 अप्रैल के कार्यक्रम 

सामूहिक उपनयन संस्कार के लिए यहां निबंधन व जानकारी हासिल करें

9431754349, 9431117847, 8789842199, 7004300927

Exit mobile version