Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव पर संशय
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव पर संशय

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक (36 वर्ष) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उलीडीह थाना अंतर्गत राम कृष्ण कॉलोनी (हाउस नंबर 3) निवासी मंगल रजक के पुत्र शीतल अपने पीछे पत्नी विजया भारती रजक और पुत्री शिवांगी रजक को छोड़ गए हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एक रिपोर्ट बनाकर राज्य चुनाव आयोग को भेजकर मार्ग दर्शन मांगा गया है। वार्ड का चुनाव स्थगित होगा या नहीं, उसके बाद तय हो पाएगा।

    परिजनों के अनुसार, शीतल सोमवार रात अपने कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे, तो पत्नी विजया भारती ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। कोई हलचल न होने पर रिश्तेदारों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    शीतल कुमार रजक पेशे से स्टील ट्रेडिंग का व्यवसाय करते थे और उन्होंने हाल ही में वार्ड सदस्य के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके भाई ने बताया कि शीतल को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और न ही वे किसी प्रकार की दवा का सेवन करते थे। वे एक स्वस्थ जीवन जी रहे थे।

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। टीएमएच से पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बनिंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी के इस तरह असमय चले जाने से राजनीतिक गलियारों में भी सन्नाटा पसर गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    candidate for the post of ward member from ward number 33 in Mango Municipal Corporation elections casting doubt on election. dies of heart attack Jamshedpur: Sheetal Kumar Rajak Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का हार्ट अटैक से निधन चुनाव पर संशय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group