Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा
Headlines

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

News DeskBy News DeskNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में अहम सुराग मिला है। लूटे गए चांदी के जेवरात की खरीद-बिक्री की कड़ी तलाशते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को जुगसलाई में छापेमारी की। इस दौरान एक ठिकाने से करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस ने लूट का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस लूटकांड में पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को लेकर जुगसलाई पहुंची थी।

उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की गई। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार खरीदार और पहले से पकड़े गए आरोपी को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर छत्तीसगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर लूटे गए बाकी जेवरात के संबंध में जानकारी जुटाएगी। मामला 27 अक्टूबर का है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी आभूषण कारोबारी वेदप्रकाश सोनी तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के मछरीरेवार मंदिर घाटी से गुजर रहे थे।

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रास्ते में उन्हें घेरकर रोक लिया। कारोबारी ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कबीरधाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

उनकी निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर बाइक बरामद की गई थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लूटे गए जेवरात को अलग-अलग जगहों पर बेचने की कोशिश की गई थी। इसी जानकारी के आधार पर जांच का दायरा जमशेदपुर तक पहुंचा। जुगसलाई में हुई ताजा कार्रवाई में करीब एक किलो चांदी की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि लूट के जेवरात की खरीद-बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

November 4, 2026

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group