Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टाटा स्टील से सिंहभूम चैंबर.ने की टीएमएच में जरूरतमंद मरीजों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की सेवा जल्द शुरू करने की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: टाटा स्टील से सिंहभूम चैंबर.ने की टीएमएच में जरूरतमंद मरीजों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की सेवा जल्द शुरू करने की मांग

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में जरूरतमंद मरीजों के लिए कार्डियक बाइपास/ओपन हार्ट सर्जरी की सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है। यह मांग चैंबर ने टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम से की है. साथ ही, कंपनी के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से भी इसके लिए आग्रह किया गया है. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि कार्डियक केस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीमारी में मरीज को देर से चिकित्सीय सहायता उपलब्ध होने पर मरीज की जान भी चली जाती है. इसके इलाज के लिए वर्तमान में टीएमएच में कार्डियोलॉजी विभाग मौजूद है लेकिन यहां केवल निदान के उद्देश्य से दवाई की सलाह उपलब्ध कराई जाती है.

    कार्डियक बाइपास सर्जरी की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. अध्यक्ष ने कहा कि टीएमएच में इसकी व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण अगर किसी मरीज को इसकी सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है तो उसे दूसरे शहरों में जाना पड़ता है. अध्यक्ष ने कहा कि टाटा स्टील हमेशा से अपने कर्मचारियों के अलावा आपात स्थितियों में जमशेदपुर के आम नागरिकों एवं मरीजों को भी आवश्यकता पड़ने पर बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने हेतु प्रतिबद्ध रहा है. अगर टाटा स्टील द्वारा टीएमएच में कार्डियक बाइपास सर्जरी की सेवा शुरू की जाती है तो यह टाटा स्टील के द्वारा मानवीय संवेदना एवं सुविधा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि होगी, जो शहर के लोगों के लिये लाभदायक साबित होगा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक गोल्डी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने टाटा स्टील प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है वे चैम्बर की इस मांग पर उचित कदम उठाए और टीएमएच में कार्डियक ओपन हार्ट सर्जरी की व्यवस्था अपने कर्मचारियों के अलावा जमशेदपुर के आम नागरिकों के हित में उपलब्ध कराए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    amshedpur: needy patients in TMH soon Singhbhum Chamber Tata Steel to start open heart surgery
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group