
Jamshedpur. मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में 12 सितंबर को खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने वाली स्नेहा कुमारी (25) की स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घायल स्नेहा का बयान दर्ज कर बिहार के कैमूर निवासी कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह और उसकी पत्नी अनिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घायल स्नेहा कुमारी का टीएमएच में इलाज चल रहा है. दरअसल, स्नेहा कुमारी का छह माह पूर्व कृष्णा सिंह से शादी हुई थी. वह पूर्व से शादीशुदा था. पहली पत्नी अनीता सिंह को डिमना क्षेत्र में रखता था. जबकि उसे चाणक्यपुरी में किराये के मकान में रखता था.
पुलिस ने दर्ज किया स्नेहा का बयान
टीएमएच में जाकर स्नेहा का बयान लिया गया था. स्नेहा ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी शिवम सिंह ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर धोखे में रखा था. बाद में पता चला कि शुभम सिंह शादीशुदा है जब स्नेहा ने शादी से इंकार किया, तब भी आरोपी ने उसे धमकाकर जबरन शादी कर भाड़े पर रखा और लगातार मारपीट करता रहा.
धनबाद में भी दर्ज हुई थी शिकायत
स्नेहा पहले इसकी शिकायत धनबाद के थाना में भी दर्ज करवा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्नेहा के मुताबिक, आरोपी कृष्णा सिंह व उसकी पत्नी अनिता लगातार उसे बदनाम करने व प्रताड़ित करने की धमकी देते थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.