Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई थाना से जेल भेजे गए सैनिक सूरज राय को मिली जमानत, आज भरा जायेगा बेल बांड, जानें पुलिस पर क्या है आरोप, DGP दे चुके हैं जांच का आदेश
Breaking News

Jamshedpur: जुगसलाई थाना से जेल भेजे गए सैनिक सूरज राय को मिली जमानत, आज भरा जायेगा बेल बांड, जानें पुलिस पर क्या है आरोप, DGP दे चुके हैं जांच का आदेश

News DeskBy News DeskMarch 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जुगसलाई थाने से जेल भेजे गए सैनिक सूरज राय को कोर्ट से जमानत मिल गई है. सूरज राय को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिली. उनके साथ मामले के सह आरोपी विजय को भी जमानत मिली है. जुगसलाई थाना पुलिस ने सैनिक सूरज राय और विजय को जेल भेजा था. सूरज राय और विजय कुमार की जमानत याचिका अधिवक्ता आनंद झा और अधिवक्ता प्रकाश झा ने डाली थी. बचाव पक्ष की तरफ से इन दोनों अधिवक्ताओं ने बहस की. सूरज राय के भाई ने सूरज राय की जमानत ली है. सूरज राय आज जेल से बाहर भी आ गए. जेल से बाहर आने के बाद सूरज राय सीधे सोनारी स्थित सेना के कैंप पहुंचे.

वहीं, विजय कुमार का जमानत बांड बुधवार को भरा जाएगा. कोर्ट ने शर्त लगाई है कि जमानतदार निकटतम रिश्तेदार होना चाहिए. विजय का कोई निकटतम रिश्तेदार नहीं था इसलिए उनका बेल बांड नहीं भरा जा सका. अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि विजय का बेल बांड बुधवार को भरा जाएगा. सूरज राय और विजय कुमार की जमानत याचिका पर जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र बेदिया की अदालत में बहस हुई. थाना पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा लगाई थी. अधिवक्ताओं ने बहस के दौरान कहा कि यह धारा गलत तरीके से लगाई गई है. बाद में कोर्ट ने पूर्व के एक फैसले को आधार बनाते हुए इस मामले में जमानत दी है. इस दौरान पुलिस की तरफ से अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया, लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत दी है.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जुगसलाई पुलिस ने भेजा था जेल
गौरतलब है कि सेना के जवान सूरज राय और उनके रिश्तेदार विजय कुमार को जुगसलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस मामले को लेकर पूर्व सैनिकों ने जुगसलाई थाना और डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी किया था. इसके बाद डीजीपी ने मामले में जांच के आदेश भी दिए थे. डीजीपी सोमवार को जमशेदपुर आए थे. वह बागबेड़ा गए थे और वहां घटनास्थल पर जांच भी की गई थी.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

सूरज राय के परिजनों ने डीजीपी को बताया था कि जमशेदपुर पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है. इस मामले में रांची से सेना के ब्रिगेडियर और अन्य अधिकारी भी सोमवार को जमशेदपुर आए थे और एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की थी. मामले में जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने को भी कहा था. पूर्व सैनिकों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया. नियमानुसार सैनिक पर कार्रवाई करने से पहले उन्हें सेना की स्थानीय यूनिट और अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group