Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: SSP की थानेदारों को दो टूक, अपराध पर लगाम लगाएं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश
Headlines

Jamshedpur: SSP की थानेदारों को दो टूक, अपराध पर लगाम लगाएं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश

News DeskBy News DeskNovember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पुलिस की कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, लंबित मामलों का निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसएसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी सहित जिले के विभिन्न थानों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पिछले महीने के आपराधिक आंकड़ों, अनुसंधान की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया।एसएसपी ने थाना प्रभारियों को कहा कि गंभीर मामलों के अनुसंधान में तेजी लाएं और फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने अनुसंधान के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करने तथा निर्धारित समयसीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां भी चर्चा के केंद्र में रहीं।

एसएसपी ने सक्रिय गिरोहों, उनके सदस्यों और आपसी संपर्कों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। गैंगवार की संभावनाओं को देखते हुए अपराधियों का सत्यापन, आपराधिक इतिहास तैयार करने और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया।

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने रात्रि गश्ती और एंटी क्राइम पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के साथ बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। बीट पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थानीय गतिविधियों और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया। डिजिटल पुलिसिंग की समीक्षा के दौरान सीसीटीएनएस और ई-साक्ष्य सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को इन पोर्टलों पर जरूरी जानकारियां समय पर दर्ज करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल पुलिस अनुसंधान को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने में मददगार होगा।

बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने और आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ घटनाओं के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले उसे रोकने के लिए प्रभावी रणनीति के साथ काम करना भी है।

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026

Jamshedpur: SSP की थानेदारों को दो टूक, अपराध पर लगाम लगाएं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश

November 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group