Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले मेंनाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज, सामने आये कई चौंकाने वाले खुलासे?

Jamshedpur. मानगो सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ आया। जमशेदपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत में नाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। गवाही के दौरान पीड़िता ने अदालत के सामने कई चौंकाने वाले और दहला देने वाले खुलासे किए, जिससे कोर्ट रूम में सन्नाटा पसर गया। पीड़िता ने अदालत को बताया कि सहारा सिटी निवासी नानक चंद्र सेठ भी उसके साथ दुष्कर्म करता था।

पीडि़ता ने यह भी बताया क‍ि वह उसी के घर में रहती थी। उसने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नानक चंद्र सेठ और उसकी बहन अनिता गणोत्रा उसे व्हाट्सएप(WhatsApp) और फेसबुक (Facebook) के माध्यम से विभिन्न लोगों की तस्वीरें दिखाते थे और उनके नाम जबरन याद करवाते थे। यदि उसे नाम याद नहीं रहते थे, तो दोनों मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते थे। हालांकि, पीड़िता ने यह स्पष्ट किया कि मामले में नामजद आरोपितों के अलावा वह किसी अन्य को व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानती।

 वहीं, अदालत में मौजूद पीड़िता की मां ने भी गवाही दी और आरोप लगाया कि नानक चंद्र सेठ डरा-धमकाकर जबरन खाली कागजों पर उसका अंगूठा लगवा लेता था। यह पूरा मामला 18 जनवरी 2019 का है, जब पीड़िता की मां ने मानगो थाना में इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो समेत अन्य के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Exit mobile version