Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: NIT जमशेदपुर में फेल विद्यार्थी समर क्वार्टर परीक्षा देकर हो सकेंगे पास, सीनेट ने दी अनुमति
    Breaking News

    Jamshedpur: NIT जमशेदपुर में फेल विद्यार्थी समर क्वार्टर परीक्षा देकर हो सकेंगे पास, सीनेट ने दी अनुमति

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.एनआईटी जमशेदपुर में फेल विद्यार्थी समर क्वार्टर परीक्षा देकर पास हो सकेंगे. संस्थान ने सीनेट की अनुमति मिलने के बाद समर क्वार्टर परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक, सभी यूजी, पीजी और पीएचडी छात्र, जो किसी विषय में फेल हो गए हैं या यदि कोई छात्र किसी सेमेस्टर में खुद की गंभीर बीमारी या परिवार में किसी आपदा जैसे किसी जरूरी कारण से एंड सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे पाता है तो वह समर क्वार्टर परीक्षा में शामिल हो सकता है.

    गाइडलाइन में साफ किया गया है कि अगर कोई छात्र समर क्वार्टर के लिए रजिस्टर्ड है और अटेंडेंस की कमी या किसी अन्य कारण से उसे डिबार कर दिया जाता है तो उसे अगले सेशन के दौरान संबंधित सेमेस्टर में उस कोर्स के लिए बैक लॉग सब्जेक्ट के रूप में फिर से रजिस्टर कर परीक्षा में शामिल होना होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    छात्र एक समर क्वार्टर में 4 विषयों के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. कॉलेज का समर क्वार्टर एक एकेडमिक पीरियड होता है, जो आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान होता है. इसमें विद्यार्थियों को फेल विषयों में पास होने, क्रेडिट कमाने, कोर्स पूरे करने या अपनी डिग्री में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए कम समय में क्लास लेनी होती हैं. ये छोटे सेशन आमतौर पर तीन से नौ हफ़्ते तक चलते हैं और रेगुलर सेमेस्टर जितना ही सिलेबस कवर करते हैं.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    एनआईटी में समर क्वार्टर की अवधि 30 से 40 दिन होगी. किसी खास सेशन के लिए समर क्वार्टर आयोजित करने की सही तारीख हर साल एकेडमिक कैलेंडर को फाइनल करते समय सीनेट द्वारा तय की जाएंगी. समर क्वार्टर के लिए अटेंडेंस की जरूरत रेगुलर सेमेस्टर के समान ही होगी, जो छात्र नियमों को पूरा नहीं करेंगे, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: NIT जमशेदपुर में फेल विद्यार्थी समर क्वार्टर परीक्षा देकर हो सकेंगे पास Jamshedpur: Students who failed at NIT Jamshedpur will be able to pass by taking the summer quarter exam; the Senate has granted permission. सीनेट ने दी अनुमति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group