Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur : गर्मी की आहट, 10 मार्च तक रेलवे क्षेत्र की सात पंचायतों में 10-10 चापानल गाड़ने का निर्देश
    Jamshedpur

    Jamshedpur : गर्मी की आहट, 10 मार्च तक रेलवे क्षेत्र की सात पंचायतों में 10-10 चापानल गाड़ने का निर्देश

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पेयजल की किल्लत दूर करने मे जूटा प्रशासन, बैठक में गैरहाजिर रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज

    जमशेदपुर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक बुधवार को समाहरणाल सभागार में उप विकास आयुक्त सह समिति के उपाध्यक्ष अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान वगैर बताए बैठक से अनुपस्थित रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज किया गया. गर्मी की आहट के साथ जिला प्रशासन पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है. खराब चापानल की जहां युद्धस्तर पर मरम्मत की जा रही है. वहीं जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना कनास, हुरलुंग, पलासबनी, छोटा गोविंदपुर, बेको एवं बागबेड़ा को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को बुरुजबनी गुहियापाल एवं बेको में फॉरेस्ट विभाग से एनओसी लेकर कार्य पूरा करने के लिए कहा.

    शौचालय स्वीकृति के आवेदन अपलोड करने का निर्देश

    बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के सात पंचायत में प्रति पंचायत 10 चापाकल के बोरिंग करने के संबंध में रेलवे से एनओसी प्राप्त करने हेतु सभी बीडीओ से समन्वय स्थापित करने, प्रति पंचायत 10 चापाकल के संबंध में कनीय अभियंता को मार्च से पहले बोरिंग एवं फिटिंग पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. एसवीएस स्कीम में 5 एफएचटीसी पेंडिंग रहने के कारण हर घर नल जल घोषित नहीं किया जा सका है, इस संबंध में डाटा कलेक्ट करने का निर्देश सभी जेई को दिया गया. आरएमएस से संबंधित सभी योजनाओं का डाटा झार जल में दो दिनों के अंदर अपलोड करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा के क्रम में शौचालय स्वीकृति से संबंधित सभी आवेदनों को 7 दिनों के अंदर एसबीएम-जी के पोर्टल पर इंट्री करने का निर्देश दिया गया.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    मॉडल गांव का बीडीओ करेंगे सत्यापन

    जिले के सभी प्रखंडों में जितने भी गांव मॉडल गांव घोषित किए गए हैं,, उन गावों की प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के द्वारा सत्यापन कराने का निर्देश देते हुए 10 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश सभी कनीय अभियंता को दिया गया. साथ ही प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर प्रमंडल सुनील कुमार, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, एई, जेई उपस्थित थे.

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    instructions to install 10 hand pumps each in seven panchayats of the railway area by March 10 Jamshedpur: Summer is approaching
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group