Jamshedpur.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सुनील अलघ को सौंपा गया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश पर यह नियुक्ति की गई है। एनआईटी मेघालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सुनील अलघ को यह नई जिम्मेदारी एनआईटी जमशेदपुर के स्टेट्यूट के प्रावधानों के तहत मिली है।
उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले छह महीने की अवधि के लिए अथवा नए अध्यक्ष के मनोनयन या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, उसके लिए प्रभावी रहेगी। इस संबंध में संस्थान के प्रभारी रजिस्ट्रार द्वारा 17 सितंबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
