Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गये सुशील शर्मा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. चुनावी सभा में पूर्व कमेटी के सदस्य, संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में शिव कुमार शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा उपस्थित थे.

इस चुनाव में सुशील शर्मा को अध्यक्ष, रामचंद्र शर्मा को सचिव, राजेश कुमार शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा को भी उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष और आकाश शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया.

स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया मूल रूप से लोहार समाज का संगठन है. इसका मुख्य उद्देश्य संविधान के अनुरूप लोहार जाति को झारखंड में एसटी का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ना है.चुनावी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोहार समाज के लोग शामिल हुए और सर्वसम्मति से नई कमेटी का चुनाव किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमन शर्मा ने दिया.

Exit mobile version