Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एक्सएलआरआई हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में अचेत मिला शव

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एक्सएलआरआई के हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्र ओम पोद्दार (23) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर ओम हॉस्टल स्थित अपने कमरे में पलंग पर अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ओम मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। घटना की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद देर रात परिजन जमशेदपुर पहुंचे।

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ओम अपने साथियों के साथ गणेश पूजा का मेला घूमने गया था। इसके बाद वह हॉस्टल लौट आया, खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।

शुक्रवार दोपहर उसके कमरे से उसे अचेत अवस्था में बरामद किया गया। इसके बाद उसे तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Exit mobile version