


Jamshedpur. बर्मामाइंस एनएमएल गेट के समक्ष शुक्रवार को टाटा स्टील द्वारा वहां पर लगाए अतिक्रमण को हटाया गया. कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया, पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में टाटा स्टील की अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ दिया गया. बर्मामाइंस के एनएमएल के सामने कई वर्षों से अलग-अलग दुकान लगाए गए थे, इसमें होटल, सैलून और कई प्रकार के फल दुकान वालों ने अतिक्रमण कर रखा था.
दो दिन पूर्व उन सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी थी, जिसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गयी. जहां सभी दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.



