
Jamshedpur. सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने मंगलवार को टाटा स्टील यूआइएसएल ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ की सूखी और खतरनाक टहनी को भी हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह पर कार्रवाई की गई, वहां लंबे समय से एक दुकान संचालित हो रही थी। यहां मिट्टी के बर्तन, घड़े और अन्य सामान बनाए और बेचे जाते थे। दुकान के ऊपर पेड़ की एक बड़ी सूखी टहनी टूटकर लटक रही थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी।
पहले हटाई खतरनाक टहनी, फिर अतिक्रमण पर कार्रवाई लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पहले पेड़ की खतरनाक सूखी टहनी को हटाया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जमीन पर पहले किराये की व्यवस्था थी। हालांकि, किराये की व्यवस्था समाप्त होने के बाद टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
