Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में टाटा स्टील के सीएस वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम का हुआ अभिनंदन, शहर के विकास को लेकर जतायी प्रतिबद्धता
    Breaking News

    Jamshedpur: बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में टाटा स्टील के सीएस वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम का हुआ अभिनंदन, शहर के विकास को लेकर जतायी प्रतिबद्धता

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम का बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में जमशेदपुर सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित समारोह में अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में फोरम के मुख्य संरक्षक हरिवल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, विकास सिंह, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन कमांडर संजीव रमण ने किया. समारोह में टाटा स्टील कारपोरेट अफेयर्स के चीफ प्रणय सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह, सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव आनंद और जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे. सभी ने फूल मालाओं से श्री सुंदर रामम का स्वागत किया.

    समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  टाटा समूह और टाटा स्टील झारखंड एवं जमशेदपुर के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कंपनी सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करेगी. अपने संबोधन में सुंदर रामम ने कहा कि टाटा स्टील के लिए कारपोरेट जिम्मेदारी केवल शब्द भर नहीं है, बल्कि यह समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की ठोस कार्रवाई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    श्री सुंदर रामम ने अपने लंबे करियर के दौरान समाज के साथ बातचीत के अपने अनुभव और मूल्यवर्धन के जरिए समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने के लिए टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को साझा किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि टाटा स्टील के लिए कारपोरेट जिम्मेदारी एक मुहावरा नहीं है – यह समुदायों को उनके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करने की कार्रवाई है. जेसीएफ के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने शहर की दीर्घकालिक पर्याप्तता के लिए सड़क बुनियादी ढांचे का मुद्दा उठाया और प्रस्ताव दिया कि जेसीएफ, उपाध्यक्ष (कारपोरेट सर्विसेज) के सामने एक व्यापक योजना पेश करेगा. इस विचार की उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेवा) ने काफी सराहना की.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and expressed his commitment to the city's development. Jamshedpur: Tata Steel's CS Vice President DB Sundar Ramam was felicitated at the Sri Krishna Sinha Institute in Bistupur Jamshedpur: बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में टाटा स्टील के सीएस वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम का हुआ अभिनंदन शहर के विकास को लेकर जतायी प्रतिबद्धता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group