


Jamshedpur. टैगोर सोसायटी की ओर से 39 वें जमशेदपुर पुस्तक मेला का शुभारंभ 14 नवंबर (शुक्रवार) को शुरू होने जा रहा है. 23 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का आयोजन रवीन्द्र भवन साकची में होगा. इस पुस्तक मेला में 67 से ज्यादा प्रकाशक हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला, उर्दू और संथाली में पुस्तकें लेकर आ रहे हैं.
इस साल जमशेदपुर पुस्तक मेले का उदघाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ.गौतम सूत्रधार करेंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव होंगे. मेले के खुलने का समय दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक होगा. वीकएंड यानि शनिवार-रविवार को मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक रहेगा.
महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि इस साल भी मेले में कई आयोजन होंगे. इनमें हिन्दी सेमिनार के अलावा विभिन्न पुस्तकों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.



