Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, सरदार भगवान सिंह अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा चुने गये प्रधान

Jamshedpur.मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया. संगत के अभूतपूर्व एकतरफा समर्थन के साथ सरदार भगवान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा प्रधान चुना गया. चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ की गई. इसके बाद कमेटी के महासचिव जसवंत सिंह ने पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा संगत के सामने प्रस्तुत किया.

इसके बाद प्रधान भगवान सिंह ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी और संगत से नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह ने ट्रस्टी कृपाल सिंह सोखी की अनुमति से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई. संगत से प्रधान पद के लिए नाम मांगे गए, लेकिन केवल भगवान सिंह का ही नाम सामने आया।

Exit mobile version