Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

Jamshedpur. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच पास होने के बाद उनका ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को कॉलेज परिसर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल होंगे।

इस अवसर पर एमबीबीएस सहित स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कल 133 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के विजय कुमार भी शामिल होंगे।

Exit mobile version