Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान
    Breaking News

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    News DeskBy News DeskMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी के तहत मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया तेजी से जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 23 मई से अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में प्रकाशित किए जाने के बाद इस अभियान को और गति मिली है।

    शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 75.19 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य किया गया है। 15 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से यह अभियान जारी रहेगा।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम अभी तक मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर पिछली गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची के आधार पर अपनी मैपिंग करवा सकते हैं। अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची के प्रकाशन के बाद पिछले एक सप्ताह में ही 5 लाख 14 हजार 546 मतदाताओं की मैपिंग की गई है, जो अभियान की प्रगति को दर्शाता है।

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    के. रवि कुमार ने कहा कि अन-मैप्ड मतदाताओं की संख्या को तेजी से कम करने और उन क्षेत्रों में कार्य में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जहां मैपिंग की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इसी उद्देश्य से आगामी मंगलवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    उन्होंने बताया कि बैठक में उन बीएलओ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी, जिनके क्षेत्रों में मैपिंग का प्रतिशत कम है। साथ ही, बीएलओ को कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी। इन समस्याओं के समाधान और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 जून तक जारी रहेगा अभियान campaign to continue till June 15 Jharkhand SIR: Mapping of 1 crore 99 lakh 15 thousand 463 voters completed so far in the state Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group