Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी के सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता का पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मरीन ड्राइव पर हुए सड़क हादसे में दोनों की हुई थी मौत

Jamshedpur. सोनारी के रहने वाले सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पार्वती घाट पर किया गया। सुबह से ही दोनों के घरों और पार्वती घाट पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 9.30 बजे सार्थक अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि 10.30 बजे नमन गुप्ता का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सार्थक अग्रवाल के अंतिम संस्कार में चैम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और अन्य लोग शामिल हुए। सार्थक के पिता अधिवक्ता चेतन अग्रवाल शहर से बाहर थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वे गुरुवार रात शहर लौट आए थे। शुक्रवार को उन्होंने बेटे को अंतिम विदाई दी। पार्वती घाट पर मौजूद लोगों के बीच परिवार के सदस्यों के साथ अधिवक्ता समुदाय के लोग भी खड़े रहे। सार्थक अग्रवाल के अंतिम संस्कार में चैम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और अन्य लोग शामिल हुए। सार्थक के पिता अधिवक्ता चेतन अग्रवाल शहर से बाहर थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे गुरुवार रात शहर लौट आए थे।

शुक्रवार को उन्होंने बेटे को अंतिम विदाई दी। पार्वती घाट पर मौजूद लोगों के बीच परिवार के सदस्यों के साथ अधिवक्ता समुदाय के लोग भी खड़े रहे।नमन गुप्ता के अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एडीएल स्कूल के पदाधिकारी और स्कूल से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्मेल स्कूल के छात्र भी नमन को अंतिम विदाई देने पार्वती घाट पहुंचे। दोनों के अंतिम संस्कार के दौरान वहां शहर के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारी और अन्य लोग पहुंचते रहे।

Exit mobile version