
Jamshedpur. उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में परेड के निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने समस्त जिलावासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी।
इसके बाद अपने संबोधन में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला प्रशासन की उपलब्धियां का एक-एक कर उल्लेख किया खास तौर से विभाग बार उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य कृषि सामाजिक सुरक्षा जैसे विभागों के उत्कृष्ट कामकाज की प्रशंसा की और आगे और बेहतर करने का भरोसा दिया।