


Giridih. गिरिडीह जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसका शव राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कपसा मोड़ के पास बरामद किया गया।
बगोदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम ने कहा, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यक्ति पर लोहे की छड़ से हमला किया गया या उसे गोली मारी गई, क्योंकि उसके सिर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बगोदर के भाजपा विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि पीड़ित पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

