Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो में चोरी का प्रयास करते तीन युवक गिरफ्तार, प्लंबर बनकर मकान में घुसे थे, पर लोगों की सतर्कता से पकड़े गए
Breaking News

Jamshedpur: मानगो में चोरी का प्रयास करते तीन युवक गिरफ्तार, प्लंबर बनकर मकान में घुसे थे, पर लोगों की सतर्कता से पकड़े गए

News DeskBy News DeskJanuary 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में चोरी का प्रयास करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह वे प्लंबर बनकर एक किराए के मकान में घुसे थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़े गए। यह घटना गुरुद्वारा रोड स्थित उमाकांत सिंह के मकान में किरायेदार अखिलेश्वर दुबे के घर हुई। अखिलेश्वर दुबे अपने पैतृक गांव सासाराम गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

तीनों युवक प्लंबर के वेश में घर पहुंचे और मकान के तीन से चार कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने घर में रखे कीमती सामान, नकदी और अन्य वस्तुएं समेट ली थीं और भागने की फिराक में थे। इसी दौरान, आसपास के लोगों को घर में संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ। लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को घेर लिया और रंगे हाथ पकड़ लिया।

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

स्थानीय लोगों ने चोरों की पिटाई करने के बाद मानगो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान ऋषभ, पवन मिश्रा और एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group