Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद
Headlines

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.अपराध नियंत्रण और जुआ व लॉटरी पर अंकुश लगाने के लिए एमजीएम थाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिमुलडांगा स्थित एनएच-73 के किनारे एक सुनसान स्थान पर खड़ी अर्टिगा कार में ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने अर्टिगा कार में बैठे तीन युवकों को मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लिंक से जुआ खेलते और उसका स्कोर कॉपी में दर्ज करते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर आईडी-पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलने और उससे अवैध कमाई करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार महतो, रोहित गुप्ता उर्फ सेठबाज उर्फ बिट्टू और कृष्णा कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1,18,490 रुपये नकद, दो आईफोन समेत चार मोबाइल फोन, एक अर्टिगा कार, सोने-चांदी के आभूषण और जुए का हिसाब-किताब लिखी कॉपी बरामद की है। पुलिस के अनुसार विकास कुमार महतो के पास से 97,920 रुपये, कृष्णा कर्मकार के पास से 10,570 रुपये और रोहित गुप्ता के पास से 10,000 रुपये नकद बरामद हुए।

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

इसके अलावा आईफोन-13, आईफोन-17 प्रो मैक्स, अन्य मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट भी जब्त किया गया है। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन जुआ, सट्टा और आईपीएल गेम खेलने एवं खिलाने वाले गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस को बैंक और यूपीआई ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिनसे ऑनलाइन लेन-देन से संबंधित जानकारी सामने आई है।

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group